Traffic Tail

हिस्ट्रीशीटर को मारने आए 2 बदमाश गिरफ्तार:पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 पिस्टल और कार बरामद की

जोधपुर की महामंदिर थाना पुलिस ने अवैध हथियारों को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए उदयपुर के हिस्ट्रीशीटर को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी एक हिस्ट्रीशीटर की मर्डर की प्लानिंग कर रहे थे। आरोपियों के कब्जे से तीन पिस्टल, दो कारतूस और एक क्रेटा कार भी जब्त की गई है।

इस पूरे मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने जानकारी दी। कमिश्नर ने बताया कि जोधपुर की पुलिस संगठित अपराधियों को चिह्नित करके कार्रवाई कर रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ आपराधिक तत्व यहां घूम रहे हैं। DCP PD नित्या की मॉनिटरिंग में इस सूचना को बीट कॉन्स्टेबल प्रकाश ने डेवलप किया। इसके आधार पर नरेश और अमन वाल्मीकि को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार उदयपुर के हिस्ट्रीशीटर नरेश के खिलाफ 37 मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपए का इनाम उदयपुर पुलिस ने घोषित कर रखा था।उसे तीन पिस्टल, 2 कारतूस और एक क्रेटा के साथ पकड़ा गया है। इसके साथ ही अमन को भी पकड़ा गया है। उसके खिलाफ 6 मुकदमे दर्ज हैं। इनके खिलाफ 111 की धारा लगाई गई हैं। जो संगठित अपराधियों के खिलाफ लगाई जाती है।

आरोपी नरेश के खिलाफ उदयपुर पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। आरोपी इसके चलते फरार चल रहा था। आरोपी आने वाले समय में उदयपुर के ही हार्डकोर अपराधी प्रवीण कसेटा की हत्या की साजिश रच रहा था। प्रवीण अंबामाता थाने का हिस्ट्रीशीटर है।

आरोपी जोधपुर में किन किन जगहों पर रहा इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी कुछ दिनों तक श्मशान घाट में भी रहा था। इसके चलते उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगी तो पुलिस ने उन पर निगरानी रखना शुरू की। इसके आधार पर आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस अब आरोपी के जोधपुर में संपर्कों को खंगाल रही है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वो शादी में शामिल होने के लिए आए हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार और एक क्रेटा कार भी जब्त की।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार और एक क्रेटा कार भी जब्त की।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वो मध्यप्रदेश से हथियार खरीदकर लेकर आए थे। उन्होंने खुद की एक गैंग बना रखी थी। इसलिए इनके खिलाफ संगठित अपराध की धाराएं लगाई गई हैं। फिलहाल पुलिस ने हथियारों की FSL जांच के लिए भेजा है। वहीं पुलिस की ओर से बीट कॉन्स्टेबल का नाम गैलेंट्री अवॉर्ड की सिफारिश के लिए भी भेजा जाएगा। इस दौरान महामंदिर थाना अधिकारी देवेंद्र सिंह देवड़ा सहित टीम मौजूद रहें।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179