Traffic Tail

रेप केस से बचने के लिए सुसाइड का ड्रामा:सुसाइड नोट लिखकर बनास नदी में छलांग लगाने का नाटक किया, आरोपी 4 दिन के रिमांड पर

भीलवाड़ा में एक व्यक्ति ने रेप के मामले से बचने के लिए सुसाइड करने का नाटक किया, लेकिन पुलिस ने खुलासा करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

यह था मामला

घटना जहाजपुर थाना क्षेत्र की है। थाने के सब-इंस्पेक्टर शंकर सिंह के अनुसार, थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि शक्करगढ़ थाना क्षेत्र के अमरगढ़ निवासी एक युवक 19 नवंबर को उसे बहला-फुसलाकर गुजरात के मोरबी ले गया, जहां उसने महिला के साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी 25 नवंबर को उसे जहाजपुर छोड़कर फरार हो गया।

रेप केस से बचने के लिए सुसाइड का ड्रामा

पीड़िता ने 27 नवंबर को अपहरण व रेप का मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी ने सुसाइड नोट लिखकर खुद को खत्म करने का नाटक तैयार किया। 3 दिसंबर को अजमेर कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि बनास नदी की पुलिया से एक युवक ने छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस की जांच में यह मामला झूठा निकला।

अजमेर पुलिस ने शांति भंग में पकड़ा

जांच में पाया गया कि युवक ने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए यह पूरा नाटक रचा। 6 दिसंबर को तकनीकी टीम को रामलाल के दिल्ली-साबरमती आश्रम एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा करने का इनपुट मिला। सूचना के बाद सावर थाना पुलिस तुरंत अजमेर पहुंची और जीआरपी की मदद से उसे रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया। बाद में जहाजपुर पुलिस को सूचना दी।

रेप के आरोप में गिरफ्तार, पूछताछ जारी

शांति भंग में जमानत मिलने के बाद जहाजपुर पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर गिरफ्तार किया। अदालत से 4 दिन का पुलिस रिमांड मिलने के बाद पुलिस अब उसे मौका तस्दीक के लिए मोरबी ले जाएगी।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179