Traffic Tail

थाना बजाज नगर क्षेत्र बरकत नगर से 50,000 रूपये लेकर भागने वाले अपराधियो को महज 48 घंटो में पकडकर किया वारादात का खुलासा

पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) संजीव नैन ने बताया कि दिनांक 04.12.2025 को थाना बजाज नगर ईलाका क्षेत्र बरकत नगर में एक महिला के 50,000 रूपये लेकर भागने की वारदात का सोशल मिडिया पर वायरल हुआ विडियो एव दिनदहाडे हुई घटना की गम्भीरता को देखते हुए वारदात में शामिल अपराधियो की धर पकड़ के लिये थाना बजाज नगर व जिला स्पैशल टीम की सदस्यो की अलग-अलग टीमें गठित की गई तथा श्री आलोक कुमार सिंघल अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व के सुपरविजन एवं विनोद कुमार शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त मालवीय नगर के दिशा निर्देशन एवं पूनम चौधरी थानाधिकारी, पुलिस थाना बजाज नगर के नेतृत्व में एक टीमें गठित की गई।

टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल बरकत नगर रोड पर विभिन्न दुकानो / रिहायशी बिल्डिगो में लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज के आधार पर दिन रात कडी मेहनत करते हुए अभियुक्तगण का लगातार पीछा करते हुए करीब 250-300 सीसीटीवी कैमरो की फुटेज चैक किये गये एवं फुटेजो में सामने आये हुलिया के आधार पर मुखबिरान से सम्पर्क किया जाकर सूचना एकत्रित करते हुए वारदात करने वाले अपराधी लोकेश उर्फ छोटू व आलोक उमरवाल को चिन्हित किया गया एवं अपराधियो के पते ठिकानो के बारे जानकारी करके जगह-जगह पर दबिश देकर अपराधी लोकेश उर्फ छोटू व आलोक उमरवाल डिटेन किया गया एवं प्रकरण संख्या 478/25 धारा 303 (2), 112 (2) बीएनएस में अभियुक्तगण लोकेश उर्फ छोटू पुत्र स्व. रणजीत सिंह जाति राजपुत उम्र 21 साल निवासी मकान नं. 2601 गली 108 बाबा रामदेव नगर गुर्जर की थडी न्यू सांगानेर रोड थाना महेश नगर जयपुर व आलोक उमरवाल पुत्र बंटी उमरवाल जाति हरिजन उम्र 18 साल निवासी मकान नं. जी-54 बालाजी बिहार रामनगर विस्तार स्वेज फार्म सोडाला थाना महेश नगर जयपुर को बाद अनुसंधान गिरफतार किया गया तथा अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी के 60,000 रूपयो में से 20,000 रूपये बरामद किये जा चूके है तथा शेष पैसो की बरामदगी के सम्बध में गहनतापूर्वक पूछताछ अनुसंधान जारी है।

तरीका वारदातः
अभियुक्तगण दिनांक 03.12.2025 को जयपुरिया अस्पताल के पास पानी की टंकी के सामने से एक मोटरसाईकिल चोरी करके ले गये थे और दिनांक 04.12.2025 को बरकत नगर कॉलोनी में सूने मकानो की रैकी करके बरकत नगर मैन रोड से टॉक फाटक की तरफ जा रहे थे उसी दौरान बरकत नगर में एक महिला अपनी बेटी के साथ हमारे आगे चल रही थी जिसके बैग से 50,000 रूपये की एक गढढी रोड पर गिर गई थी जिसको मैं व आलोक उमरवाल मोटरसाईकिल रोक कर पैसे उठाकर भाग रहे थे उस दौरान उस महिला व लडकी को मालुम चलने पर हमारा पीछा किया था परन्तु हम छुडाकर भाग गये।

अभियुक्तगण ने पूछताछ के दौरान बताया कि गिरफ्ताशुदा अभियुक्तगण स्मैक का नशा करने के आदि है जो मोटरसाईकिले चोरी करके राह चलती महिलाओ के पर्स लुटने व सूने मकानो की रैकी मकानो के ताले तोडकर चोरिया करके नशे का शौक करने के आदि है। जो पहले भी जयपुर शहर के विभिन्न थानो में मोटरसाईकिले चोरी करने सूने मकानो के ताले तोड कर चोरिया करने व राह चलती महिलाओ के पर्स लुटने की वारदातो में पुलिस थाना शिप्रापथ, महेश नगर, श्याम नगर व आदर्श नगर से जेल जा चूके है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179