Traffic Tail

SMS हॉस्पिटल की पार्किंग सुरक्षा के लिए खतरा:काफी सालों से खड़े लावारिस वाहन, ट्रैफिक पुलिस से मांगी मदद

राजस्थान के सबसे बड़े SMS हॉस्पिटल की पार्किंग उसकी ही सुरक्षा के लिए खतरा बनी हुई है। काफी सालों से हॉस्पिटल की पॉर्किंग में लावारिस वाहन खड़े हुए है। हॉस्पिटल पार्किंग प्रभारी की ओर से लेटर लिखकर ट्रैफिक पुलिस से लावारिस वाहनों को लेकर मदद मांगी गई है।

पुलिस ने बताया कि SMS हॉस्पिटल के चिकित्सा अधिकारी (पार्किंग प्रभारी) डॉ. प्रवीण जोशी हैं। पार्किंग प्रभारी की ओर से SMS हॉस्पिटल की पार्किंग में खड़े लावारिस वाहनों की सूचना दी गई है। लेटर में बताया कि SMS हॉस्पिटल के धन्वंतरी, मुख्य भवन, ट्रॉमा और अस्थि रोग संस्थान में पार्किंग बनी हुई है। पिछले काफी सालों से कई टू-व्हीलर और फोर व्हीलर वाहन बड़ी संख्या में पार्किंग में लावारिस खड़े हैं। सुरक्षा की दृष्टि से SMS हॉस्पिटल को भी खतरा बना रहता है। ट्रैफिक पुलिस को लावारिस खड़े वाहनों की सूची देकर उठवाने के लिए मदद मांगी गई है।

32 लावारिस वाहन आए सामने SMS हॉस्पिटल की ओर से भेज गए लेटर में तीनों पार्किंग में 32 लावारिस वाहनों को चिह्नित किया गया है। ये वाहन पिछले काफी लम्बे समय से खड़े हैं। हॉस्पिटल पार्किंग की जगह घेरने के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से खतरा बने हुए हैं। हॉस्पिटल पार्किंग में खड़े वाहनों में 16 बाइक, 5 ऑटोरिक्शा, 1 टैम्पो, 5 स्कूटी और जीप सहित कुल 32 वाहन की सूची बनाकर भेजी गई है। जयपुर की ट्रैफिक पुलिस ने SMS हॉस्पिटल की पॉर्किंग में खड़े लावारिस वाहनों को उठा ले जाकर जांच करने के लिए कहा गया हे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179