Traffic Tail

राज्यपाल बागडे ने एमबीएम विश्वविद्यालय की समीक्षा बैठक ली

राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को एमबीएम विश्वविद्यालय, जोधपुर में अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में शैक्षणिक कार्यक्रमों, तकनीकी अनुसंधान, अधोसंरचना, नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन, शोध संस्कृति, छात्रावास व्यवस्था तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

राज्यपाल बागडे ने कहा कि तकनीकी शिक्षा केवल डिग्री प्रदान करने तक सीमित न होकर चरित्र, कौशल और नवाचार का विकास सुनिश्चित करे। उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने, छात्रावासों में गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छता एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने तथा समय-समय पर पाठ्यक्रमों को उद्योगोन्मुखी बनाने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक विशेषकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित नवाचारों के लिए प्रेरित करने, शोध संस्कृति को मजबूत करने, अंतरराष्ट्रीय स्तर के इंजीनियरों एवं विशेषज्ञों के साथ एक्सचेंज कार्यक्रम आयोजित करने तथा विश्वविद्यालय के सभी संसाधनों को विद्यार्थी हित में केंद्रित रखने का आह्वान किया।

कुलगुरु प्रो. अजय शर्मा ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, एआई आधारित गतिविधियों, स्किल डेवलपमेंट, प्रत्यायन स्थिति और गोद लिए गए डॉली ग्राम की गतिविधियों का विवरण राज्यपाल के समक्ष प्रस्तुत किया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179