Traffic Tail

मोबाइल शॉप के अंदर 20 सेकंड में चुराया मोबाइल, VIDEO:ग्राहक ने आयटम देखते-देखते ही काउंटर पर पड़ा फोन जेब में डाल लिया

उदयपुर में एक मोबाइल शॉप पर आए एक ग्राहक ने 20 सेकंड के अंदर काउंटर पर पड़ा मोबाइल अपनी जेब में डालकर चुरा लिया। इस मामले में CCTV में चोरी करने वाला साफ दिख रहा है। पुलिस थाने में रिपोर्ट देने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र के उदयापोल से गुलाबबाग रोड स्थित जी3 टेलीकॉम नाम से मोबाइल शॉप में 3​ दिसम्बर की रात 9 बजकर 52 मिनट 50 सेकंड पर एक युवक अंदर आया। उसने कुछ आयटम दिखाने के लिए कहा। इस बीच एक सेल्समैन नीचे की रैक से आयटम निकाल रहा था। तब युवक ने काउंटर पर पड़े मोबाइल को उठाया और अपनी जेब में डाल दिया।

देखे CCTV फुटेज की तस्वीरें…

उदयपुर के सूरजपोल में मोबाइल शॉप के अंदर एंटर किया युवक ने।
उदयपुर के सूरजपोल में मोबाइल शॉप के अंदर एंटर किया युवक ने।
सेल्समैन को आयटम दिखाने के लिए कहा।
सेल्समैन को आयटम दिखाने के लिए कहा।
मोबाइल शॉप के अंदर खड़ा सेल्समैन नीचे आयटम खोजने लगा तब युवक काउंटर पर पड़े मोबाइल को अपनी जेब में डाल रहा।
मोबाइल शॉप के अंदर खड़ा सेल्समैन नीचे आयटम खोजने लगा तब युवक काउंटर पर पड़े मोबाइल को अपनी जेब में डाल रहा।
बाद में युवक ने आयटम नहीं जमने की बात कहीं और वहां से खिसक लिया।
बाद में युवक ने आयटम नहीं जमने की बात कहीं और वहां से खिसक लिया।

युवक ने मात्र 20 सेकंड में मोबाइल चोरी कर दिया। बाद में जो आयटम देखा वह पसंद नहीं आने की बात कहकर शॉप से बाहर निकल गया। सीसीटीवी में साफ दिख रहा था कि युवक मोबाइल की शॉप पर शॉपिंग के नाम पर नाटक कर रहा था और मोबाइल चोरी कर ले गया।

दुकान मालिक ने सूरजपोल थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई और पुलिस को दुकान में लगे सीसीटीवी के फुटेज दिए हैं, जिसमें युवक दिख रहा है। नवरत्न कॉम्पलेक्स निवासी छोटू सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि युवक मौका पाकर सेल्समैन विक्रम सिंह का मोबाइल चुराकर भाग गया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179