Traffic Tail

जयपुर में जहर देकर युवक की हत्या:परिचितों ने रुपए लौटाने के बहाने बुलाया था, घर आने पर तोड़ा दम

जयपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिचितों ने दिए रुपए लौटाने के बहाने उसे बुलाया था। नशे की हालात में घर लौटने पर उसकी मौत हो गई। बगरू थाना पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पत्नी ने तीन परिचितों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।

ASI रामसिंह यादव ने बताया- बगरू के सांझरिया गांव निवासी मुकेश जांगिड़ (38) पुत्र रामजीलाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पत्नी तारा देवी ने बगरू थाने में तीन परिचितों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि 4 दिसम्बर को परिचित मोहन लाल, कानाराम व छोटू सिंह ने उसके पति को रुपए लौटाने के बहाने बुलाया था।

शाम करीब 6 बजे पति नशे की हालत में घर लौटा। तबीयत खराब होने की कहकर सो गया। तबीयत बिगड़ने पर मुकेश की मौत हो गई। बगरू थाना पुलिस ने CHC बगरू में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पत्नी की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179