Traffic Tail

होटल में ले जाकर 35 साल की महिला से रेप:रास्ते में जाते समय आरोपी ने डराया-धमकाया, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी

सीकर जिले में 35 साल की महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। गांव के ही रहने वाले आरोपी ने पहले तो रास्ते में जाते वक्त महिला को डरा धमकाकर रेप किया। रेप करने के दौरान आरोपी ने महिला के अश्लील फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए। अब आरोपी इन्हें वायरल करने की भी धमकी दे रहा है।

35 साल की महिला ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 14 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे के लगभग वह किसी काम से गांव में ही जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में कम आबादी क्षेत्र में गांव का ही रहने वाला आरोपी आया। जिसने महिला को डराया धमकाया कि वह उसके साथ बाइक पर बैठे। वरना वह मारपीट करेगा।

ऐसे में महिला आरोपी के साथ बाइक पर बैठ गई। इसके बाद आरोपी महिला को अपने साथ नजदीकी कस्बे की एक होटल में लेकर चला गया। वहां होटल में ले जाने के बाद आरोपी ने महिला के साथ रेप किया। रेप करने के दौरान ही आरोपी ने महिला के अश्लील फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए।

इस घटना के बाद भी आरोपी महिला को वापस परेशान कर रहा है। दोबारा से नहीं मिलने पर उन फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179