Traffic Tail

टोंक जिले में 12 करोड़ रुपये अधिक राशि के कुल 168 कार्यो का हुआ लोकार्पण व शिलान्यास—

शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री श्री मदन दिलावर ने गुरुवार को टोंक जिले के कृषि ऑडिटोरियम में आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यशाला के दौरान पंचायतीराज विभाग द्वारा जिले में 12 करोड़ रुपये से अधिक राशि के कुल 168 कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास कर आमजन को विकास की सौगात दी।
इस दौरान श्री दिलावर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2014 में स्वच्छ और स्वस्थ भारत बनाने के लिए एक राष्ट्रीय मिशन के रुप में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी। श्री दिलावर ने स्वच्छता पर जोर देते हुए पॉलिथीन के उपयोग को मानव जीवन के लिए खतरा बताया। साथ ही इसके दुष्प्रभावों से बचने की सलाह दी।
श्री दिलावर ने कहा कि स्वदेशी एवं आत्मनिर्भर भारत से ही हम आर्थिक महाशक्ति बन सकते है। उन्होंने स्वदेशी सामानों को खरीदने पर जोर देते हुए कहा कि इसमें हमारे देश के कामगारों के मेहनत का पसीना होता है। साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ते है।
पंचायतीराज मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा हर ग्राम पंचायत में स्वच्छता के लिए प्रत्येक माह एक लाख रुपये की राशि दी जाती है, इसे उचित प्रबंधन के साथ खर्च करने की इच्छा शक्ति होनी चाहिए। उन्होंने गांवों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए बर्तन बैंक को अपनाने पर जोर दिया। इसके लिए विधायक कोष से प्रत्येक ग्राम पंचायत को एक लाख रुपये की राशि से बर्तन खरीदने की स्वीकृति दी गई है, ताकि सामाजिक आयोजनों में प्लास्टिक का उपयोग नही हो, और पर्यावरण को नुकसान नही पंहुचे।
श्री दिलावर ने प्रशासक, ग्राम विकास अधिकारियों से स्वच्छता पर संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना तथा उसके समाधान को लेकर सुझाव दिए। उन्होंने स्वदेशी अपनाने और अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई।
जलदाय मंत्री श्री कन्हैया लाल चौधरी ने बच्चों को स्वच्छता के संस्कार बचपन से ही देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और जनता के पैसे से ही विकास कार्यो को किया जाता है, इसमें भ्रष्टाचार नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस पर कार्य कर रही हैं। भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में बर्दाशत नही किया जाएगा।
इस दौरान विधायक श्री राजेन्द्र गुर्जर और श्री रामसहाय वर्मा ने भी स्वच्छता पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्रीमती कल्पना अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधी, ग्राम पंचायतों के प्रशासक, जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य मौजूद रहे।
Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179