Traffic Tail

जयपुर पुलिस ने हथियारबंद बदमाश पकड़ा:नाकाबंदी में लग्जरी कार को रोककर पकड़ा था, अवैध पिस्तौल भी बरामद

जयपुर पुलिस ने गुरुवार रात हथियारबंद एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। शिप्रापथ थाना पुलिस ने नाकाबंदी में लग्जरी कार सवार बदमाश को रोका था। तलाशी में उसके पास अवैध पिस्तौल रखी मिली। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया। उसके कब्जे से मिले अवैध हथियार और कार को जब्त किया गया।

डीसीपी (साउथ) राजर्षि राज ने बताया- अवैध हथियार लेकर घूमते आरोपी अभय जैन (37) निवासी सदर चित्तौडगढ़ हाल सुखीजा विहार करणी विहार को अरेस्ट किया है। गुरुवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक टाटा हैरियर कार लेकर शिप्रापथ रोड से बीटू बाईपास की तरफ जा रहा है। लग्जरी कार सवार युवक के पास अवैध हथियार है।

शिप्रापथ थाना पुलिस ने सूचना पर नाकाबंदी करवाई। संदिग्ध कार के मिलने पर रोक तलाशी ली गई। सर्च में कार सवार आरोपी अभय जैन के पास अवैध देसी पिस्तौल मिली। पुलिस ने आरोपी अभय जैन को अरेस्ट किया। उसके पास मिली अवैध पिस्तौल और लग्जरी कार को जब्त किया गया। पुलिस आरोपी से अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179