Traffic Tail

दो बेटों के साथ घर से निकली महिला लापता:बैंक अकाउंट खुलवाने के बहाने बाहर गई थी, पति ने गांव के युवक पर जताया शक

सीकर में 35 साल की महिला और उसके दो बेटों की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। महिला के पति ने गांव के ही एक युवक पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इस संबंध में महिला के पति ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 35 साल की उसकी पत्नी अपने 13 और 14 साल के लड़कों के साथ 1 दिसंबर को दोपहर 1 बजे घर से बैंक अकाउंट खुलवाने की बात कहकर निकली थी। जो अब तक वापस नहीं लौटी है।

उन्होंने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन पत्नी और दोनों बेटों का अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है। महिला के पति ने गांव के एक युवक पर अपनी पत्नी और बच्चों को ले जाने का शक जताया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179