Traffic Tail

रेप के आरोपी को भीलवाड़ा पुलिस ने यूपी से पकड़ा:गिरफ्तारी से बचने के लिए नाम बदल कर 6 साल से काट रहा था फरारी

भीलवाड़ा की कोतवाली थाना पुलिस ने रेप के मामले में 6 साल से फरार आरोपी को बीएलओ बनकर पकड़ा। इस पर पुलिस से 10 हजार का इनाम भी घोषित किया था।

आरोपी चित्तौड़गढ़ में 15 और भीलवाड़ा में 5 साल से धोखाधड़ी के मामले में भी फरार चल रहा था।पुलिस से बचने के लिए ये नाम बदल कर अपनी एक महिला मित्र के साथ यूपी बरेली में फरारी काट रहा था।

6 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था

कोतवाल सुनील चौधरी ने बताया कि एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में फरार और स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाए जा रहें है, इसी के तहत कोतवाली थाना क्षेत्र में रेप के आरोप में 6 साल से एक व्यक्ति फरार चल रहा था, इस पर पुलिस ने 10 हजार का इनाम भी घोषित किया था।

नाम बदल कर महिला मित्र के साथ रह रहा था

गिरफ्तारी से बचने और पुलिस को चकमा देने के लिए ये नाम बदल कर अपनी एक महिला मित्र के साथ नवाबगंज बरेली यूपी में फरारी काट रहा था, लोकल पुलिसिंग,डेटा एनालिसिस और डिटेल पड़ताल के बाद पुलिस यूपी बीएलओ बनी ओर इस तक पहुंची ओर इसे गिरफ्तार किया,इस शातिर अपराधी से डिटेल पूछताछ की जा रही है।

आरोपी को पकड़ने गई टीम में कोतवाल सुनील चौधरी , हेड कॉन्स्टेबल ओम प्रकाश ओर मुकेश शामिल रहे ।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179