Traffic Tail

किरोड़ी मीणा ने महिला के हाथ पर लिखा आश्वासन:बोले- बात कट गई तो वहीं खाट बिछा कर बैठ जाऊंगा, महिला बोली धरती में समा जाऊंगी

कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने एक फरियादी महिला को गोशाला की जमीन पर अतिक्रमण न होने का आश्वासन दिया। उन्होंने महिला के हाथ पर ही लिखकर यह आदेश दिया कि कोई भी गोशाला के काम को नहीं रोकेगा और वे 4 तारीख को संत आश्रम निकट पुरी सिकराय दौसा गोशाला पहुंचेंगे। आश्रम में 4 दिसंबर को पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को न्योता दिया गया है।

यह घटना आज, सोमवार को जयपुर एयरपोर्ट स्थित चाय की थड़ी पर हुई जनसुनवाई के दौरान सामने आई। दौसा से आई एक महिला ने गोशाला की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत की थी। मंत्री ने मौके पर ही उसके हाथ पर लिखा, “कोई भी गोशाला का कार्य नहीं रोकेगा।” उन्होंने अपने हस्ताक्षर भी किए। महिला निकटपुरी, सिकराय, दौसा से जनसुनवाई में जयपुर पहुंची थी।

मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने महिला के हाथ पर ही लिखकर यह आदेश दिया कि कोई भी गोशाला के काम को नहीं रोकेगा और वे 4 तारीख को वहां पहुंचेंगे।
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने महिला के हाथ पर ही लिखकर यह आदेश दिया कि कोई भी गोशाला के काम को नहीं रोकेगा और वे 4 तारीख को वहां पहुंचेंगे।

इस दौरान जनसुनवाई में महिला के हाथ पर आश्वासन लिखते हुए किरोड़ी लाल मीणा बोले- बात कट गई तो वहीं खाट बिछा कर बैठ जाऊंगा, इस पर महिला ने कहा- मैं आपके सामने और सबके सामने बोली रही हूं कि अतिक्रमण हुआ तो मैं वहीं धरती में समा जाऊंगी।

उन्होंने जनसुनवाई की और लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बिजली और पानी से संबंधित ज्यादा शिकायतें सामने आईं। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के तत्काल समाधान के निर्देश दिए।

यहां देखें फोटोज

मंत्री ने महिला के हाथ पर आश्वासन लिखने के बाद अपने हस्ताक्षर भी किए।
मंत्री ने महिला के हाथ पर आश्वासन लिखने के बाद अपने हस्ताक्षर भी किए।
मुलाकात के दौरान महिला ने किरोड़ी के लिखित आश्वासन के बाद मंत्री के साथ फोटो खिंचवाई।
मुलाकात के दौरान महिला ने किरोड़ी के लिखित आश्वासन के बाद मंत्री के साथ फोटो खिंचवाई।
जयपुर एयरपोर्ट स्थित चाय की थड़ी पर किरोड़ीलाल मीणा ने जनसुनवाई की।
जयपुर एयरपोर्ट स्थित चाय की थड़ी पर किरोड़ीलाल मीणा ने जनसुनवाई की।
Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179