Traffic Tail

उदयपुर:लिव-इन पार्टनर की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार सविना पुलिस की त्वरित कार्रवाई

उदयपुर के सविना थाना क्षेत्र में एक अत्यंत घिनौने अपराध के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर अपनी लिव-इन पार्टनर की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म और अप्राकृतिक शारीरिक संभोग का जघन्य कृत्य करने का आरोप है।

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि थाना सविना में 27 नवम्बर को महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।उसने बताया कि पति से विवाद के बाद वह चंद्र शेखर पारिख निवासी खारिया मीठापुरा बिलाड़ा जोधपुर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।वह अपने पुत्र-पुत्री और अभियुक्त की माता के साथ संयुक्त परिवार के रूप में निवास कर रही थी।

रिपोर्ट के अनुसार अभियुक्त चंद्र शेखर पारिख पिछले एक माह से महिला की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म व डरा-धमका कर उसके साथ अप्राकृतिक शारीरिक संभोग जैसा घिनौना कृत्य कर रहा था।पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता 2023 और पोक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुसंधान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध अनुसंधान प्रकोष्ठ माधुरी वर्मा द्वारा शुरू किया गया।

गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनाया था विचित्र रूप

एसपी गोयल ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए थे। जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा और माधुरी वर्मा के सुपरविजन में सविना थानाधिकारी अजय सिंह राव के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई शुरू की।पुलिस टीम ने आसूचना और तकनीकी सहयोग का इस्तेमाल करते हुए वांछित आरोपी चंद्र शेखर पारिख (28) की तलाश शुरू की। आरोपी चंद्र शेखर अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना हुलिया बदलकर महिलाओं की वेशभूषा के कपड़े पहनकर शहर में घूम रहा था।पुलिस ने उसे बाद पूछताछ गिरफ्तार कर लिया।जघन्य मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है। सविना पुलिस की टीम प्रभारी अजय सिंह राव के साथ हेड कांस्टेबल कृष्णप्रताप सिंह,कांस्टेबल छगनलाल, मांगीलाल,विक्रम सिंह,सतपाल सिंह और शिवलाल ने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179