Traffic Tail

वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (डीएनए डिवीजन) भर्ती-2024

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला) भर्ती-2024 के अंतर्गत डीएनए डिवीजन के 7 अभ्यर्थियों को ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरने का अंतिम अवसर दिया गया है। यह अभ्यर्थी उक्त भर्ती अंतर्गत पात्रता जांच हेतु जारी विचारित सूची में शामिल हैं, लेकिन इनके द्वारा पूर्व में दी गई निर्धारित समय सीमा में ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र सब्मिट नहीं किया गया है। इन अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरने का लिंक 28 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 (रात्रि 11:59 बजे तक) खोला जाएगा। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

अभ्यर्थियों को अपनी एसएसओ आइडी का उपयोग करते हुए रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाना होगा और माय रिक्रूटमेंट से डिटेल्ड फॉर्म कम स्क्रुटनी में एप्लाई नाउ का चयन कर निर्धारित अवधि में विस्तृत आवेदन पत्र भरना सुनिश्चित करना होगा।

निर्धारित तिथि तक विस्तृत आवेदन पत्र नहीं भरने वाले अभ्यर्थियों को इसके बाद कोई अन्य अवसर नहीं दिया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थियों को अपात्र मानते हुए परिणाम/चयन प्रक्रिया से वंचित कर दिया जाएगा। किसी भी स्थिति में ऑफलाइन विस्तृत आवेदन-पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179