Traffic Tail

जयपुर में बिजनेसमैन को हनीट्रेप में फंसाया, 3 लाख ऐंठे:झूठे केस में फंसाने की धमकी, ब्लैकमेल कर 6 लाख रुपए मांगे

जयपुर में एक बिजनेसमैन को हनी ट्रेप में फंसाकर 3 लाख रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर 6 लाख रुपए की मांग रखी। एयरपोर्ट थाने में पीड़ित बिजनेसमैन ने युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल गिर्राज प्रसाद कर रहे है।

पुलिस ने बताया- जगतपुरा के रहने वाल 43 वर्षीय बिजनेसमैन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनके कारखाने में आरोपी युवती जॉब करती थी। जॉब करने के दौरान घरेलू परेशानियां बताकर घर लेट जाने लगी। उसके बाद किराए के मकान में रहने लगी। अपनी आपबीती सुनाकर उसने हमदर्दी बटोरना शुरू कर दिया। आरोप है कि बातचीत के दौरान आरोपी युवती ने शादी करने का ऑफर रखा। पहले से शादीशुदा होने पर उसके शादी के ऑफर को मना कर दिया। उसके बाद भी लगातार दबाव बनाने पर लिव-इन-रिलेशनशिप के डॉक्यूमेंट बनवाकर सहमति ले ली।

लिव-इन के दौरान अलग-अलग जरूरत के बहाने करीब 3 लाख रुपए ऐंठ लिए। 9 नवम्बर को रात करीब 10 बजे मिलने के लिए बुलाया। मिलने जाने पर 8-10 लड़कों के साथ आरोपी युवती मिली। लड़कों की मदद से उसको पकड़ लिया। तलाशी लेकर उसका मोबाइल छीन लिया। झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 6 लाख रुपए की डिमांड की। ब्लैकमेल कर तुरंत रुपए देने का दबाव बनाया। रुपयों की व्यवस्था नहीं होने पर 15 दिन का समय मांगा। उसके बाद लगातार झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रुपयों की डिमांड करने लगी। ब्लैकमेलिंग के टॉर्चर से परेशान होकर पीड़ित बिजनेसमैन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179