Traffic Tail

22 से ज़्यादा अवैध हुक्का बारों पर CST का छापा:भारी मात्रा में हुक्के, फ्लेवर सहित अन्य चीजें जब्त

जयपुर में CST ने 22 से ज़्यादा अवैध हुक्का बारों पर बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई स्पेशल ऑपरेशंस कमिश्नर राहुल प्रकाश के सुपरविजन में की गई। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में हुक्के, फ्लेवर और अन्य संबंधित सामग्री जब्त की गई।

स्पेशल पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश ने सोमवार रात को शहर में क्लबों और रेस्टोरेंट के नाम पर धड़ल्ले से चल रहे अवैध हुक्का बारों पर ज़बरदस्त दबिश दी है। इस विशेष अभियान के तहत, जयपुर के 22 क्लबों को आगामी कार्रवाई तक सील कर दिया गया है, जहां हुक्का बार अवैध रूप से चल रहे थे। देर रात तक इस मामले में जयपुर पुलिस की अलग-अलग टीम एक्शन लेती रही और कार्रवाई करती रही।

कमिश्नर प्रकाश के नेतृत्व में यह ऑपरेशन जयपुर की नाइटलाइफ को स्वच्छ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
कमिश्नर प्रकाश के नेतृत्व में यह ऑपरेशन जयपुर की नाइटलाइफ को स्वच्छ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

बता दें कि जयपुर में नाइट आउट और लेट नाइट पार्टीज के नाम पर अवैश नशा परोसा जा रहा है। कम उम्र के युवा भी कुछ रुपए देकर रेस्टोरेंट और बार में हुक्का खींच रहे हैं। इतना ही नहीं लाइफ स्टाइल के नाम पर लड़कियां भी इस नशे के जाल में फंस रही है। इस मामले में सूचना आने के बाद स्पेशल पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश ने खुद इन क्लबों का जायज़ा लिया। उसके बाद अलग-अलग पुलिस थानों की टीमें तैयार कर कल रात एक साथ दबिश दी गई।

पुलिस अधिकारी राहुल प्रकाश ने कहा कि युवा पीढ़ी को बचाने के लिए पुलिस का यह विशेष अभियान जारी रहेगा। कमिश्नर प्रकाश के नेतृत्व में यह ऑपरेशन जयपुर की नाइटलाइफ़ को स्वच्छ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। पुलिस द्वारा सभी अवैध हुक्का बारों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। इनमें से उन हुक्का बार को चिहिंत किया जा रहा है जिन पर बार-बार एक्शन हुआ लेकिन उन्होंने फिर से हुक्का पिलाना शुरू कर दिया।

एक्शन से उन सभी क्लब और रेस्टोरेंट मालिकों के बीच हड़कंप मच गया है जो नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।
एक्शन से उन सभी क्लब और रेस्टोरेंट मालिकों के बीच हड़कंप मच गया है जो नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।

पुलिस के इस एक्शन से उन सभी क्लब और रेस्टोरेंट मालिकों के बीच हड़कंप मच गया है जो नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। जयपुर पुलिस की यह कार्रवाई दर्शाती है कि शहर की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आगे भी इस तरह के विशेष अभियान जारी रहेंगे।

उधर जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने जयपुर के सभी थानाधिकारी और उनसे ऊपर की पोस्ट पर काम करने वाले तमाम पुलिस अधिकारियों के लिए भी आदेश जारी किया है। थानाधिकारियों और पुलिस अफसरों को निर्देश दिया गया है कि वे हर शाम से लेकर रात तक अपने-अपने इलाकों में गश्त करें और रात के समय होने वाले हर तरह के अपराध को काबू करें।

बता दें कि जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने भी कल शाम सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179