Traffic Tail

संसदीय कार्य मंत्री ने करनियाली में 277.49 लाख रूपये की पेयजल परियोजना का किया शिलान्यास

संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने सोमवार को जोधपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र लूणी के करनियाली में जल जीवन मिशन के तहत 277.49 लाख रूपये की पेयजल परियोजना का शिलान्यास किया।
मंत्री पटेल ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने पेयजल के क्षेत्र की बड़ी परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पूर्वी राजस्थान के लिए राम सेतु लिंक परियोजना, शेखावाटी क्षेत्र के लिए यमुना जल समझौता, पश्चिमी राजस्थान के लिए लिफ्ट कैनाल तृतीय फेज एवं जवाई पुनर्भरण परियोजना का कार्य पूर्ण होने पर पेयजल, सिंचाई और उद्योगों को आवश्यकता के अनुरूप जलापूर्ति सुनिश्चित होगी।

793 घरों तक पहुंचेगा नल से जल
जल जीवन मिशन के तहत करनियाली एवं चैनपुरा भाटान के लिए 277.49 लाख रूपये की लागत की परियोजना से 793 घरों को नल से जल पहुंचाया जाएगा। परियोजना में 7 किलोमीटर की राइजिंग पाइप लाइन और 22 किमी वितरण पाइप लाइन सहित 75000 लीटर क्षमता की सीडब्ल्यूआर का निर्माण होगा।

92 हजार युवाओं को दी नियुक्ति
पटेल ने कहा मुख्यमंत्री रोजगार उत्सवों में लगभग 92 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा चुके हैं। 5 साल के इस कार्यकाल में 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा हमारी सरकार ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और ड्राइवर के पदों पर वर्षों बाद भर्ती निकाली है।
कर्मभूमि से मातृभूमि कार्यक्रम के तहत 45 हजार गांवों में बनेंगे रिचार्ज वैल
पटेल ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से कर्मभूमि से मातृभूमि कार्यक्रम के तहत राजस्थान के लगभग 45 हजार गांवों में भूजल पुनर्भरण के लिए रिचार्ज वैल बनाने के महत्वपूर्ण कार्यक्रम की शुरुआत भी हुई है। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के माध्यम से परंपरागत जल स्त्रोतों के पुनरूद्धार का कार्य समुदाय को जोड़कर किया गया है जिसके सफल परिणाम आएंगे । इससे भू—जल स्तर बढ़ेगा, खेती और पेयजल में सुविधा मिलेगी।

मदन राठौड़ ने नवीन ग्राम पंचायत के लिए ग्रामवासियों को दी शुभकामनाएं
करनियाली को नवीन ग्राम पंचायत बनाने पर ग्रामवासियों ने संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल का स्वागत कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया। मंत्री पटेल ने कहा ग्राम पंचायत बनने पर योजनाओं की बेहतर क्रियान्विति सुनिश्चित होगी। इस अवसर राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने नवीन पंचायत बनने पर दूरभाष के माध्यम से ग्रामवासियों को शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में महंत चेतन भारती,जिला परिषद सदस्य चैनाराम पटेल,अधिशाषी अभियंता महेन्द्र किराड़, राकेश बिश्नोई, भल्लाराम पटेल, सुमेरसिंह राजपुरोहित सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179