Traffic Tail

जयपुर-शारजाह फ्लाइट 4.37 घंटे लेट हुई:ऑपरेशनल कारणों से हुई उड़ान में देर, देर रात से इंतजार कर परेशान हुए पैसेंजर्स

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शारजाह के लिए उड़ान भरने वाली एयर एरेबिया की फ्लाइट G9 – 436 शुक्रवार तड़के निर्धारित समय से करीब चार घंटे 37 मिनट लेट हो गई। यह उड़ान सुबह 4 बजकर 10 मिनट पर रवाना होनी थी। लेकिन संचालन कारणों के चलते एयरलाइन ने इसे देरी से संचालित किया।

इसके बाद फ्लाइट आज सुबह 8 बजकर 47 मिनट पर जयपुर से रवाना हुई। जो 2 घंटे 10 मिनट बाद सुबह 10 बजकर 57 मिनट पर शारजाह एयरपोर्ट पहुंची।

यात्री हुए परेशान

आखिरी वक्त पर एयर एरेबिया एयरलाइन द्वारा संचालन वक्त में किए गए बदलाव की वजह से देर रात से एयरपोर्ट पर मौजूद पैसेंजर्स को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। कई पैसेंजर्स ने बताया कि लाउंज और वेटिंग एरिया में घंटों इंतजार के दौरान उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।

कनेक्टिंग शेड्यूल भी प्रभावित हुए

पैसेंजर्स ने बताया कि पहले उन्हें तकनीकी कारण बताए गए। उसके बाद संचालन से जुड़े कारणों का हवाला देकर उड़ान को आगे बढ़ा दिया गया। देरी से उड़ान के कारण ट्रांजिट पैसेंजर्स के कनेक्टिंग शेड्यूल भी प्रभावित हुए।

इस पूरे मामले पर एयर एरेबिया एयरलाइन की ओर से आधिकारिक बयान में देरी का ऑपरेशनल रीजन कारण बताया गया है। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि उड़ान की सुरक्षा से जुड़े प्रोटोकॉल पूरे करने के बाद ही फ्लाइट को रवाना किया गया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179