Traffic Tail

जयपुर में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड:4 दिन पहले सट्टा की थी कार्रवाई, 3 लाख रुपए हेराफेरी करने का आरोप

जयपुर में गुरुवार रात एक आदेश जारी कर तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। राजस्थान पुलिस के तीनों कॉन्स्टेबल पर सट्टा कार्रवाई के दौरान 3 लाख रुपए की हेराफेरी का आरोप है। मामले की जांच के एसीपी (आमेर) सुरेन्द्र सिंह राणावत को निर्देश दिए गए है।

आदेशानुसार, डीसीपी (नॉर्थ) करन शर्मा ने जयसिंहपुरा खोर थाने के कॉन्स्टेबल रमेश, ग्यारसी लाल व दिनेश सिंह को सस्पेंड कर दिया। डीसीपी ने बताया कि इस संबंध में शिकायत मिली कि जयसिंहपुरा खोर इलाके में चार दिन पहले सट्टे की कार्रवाई की गई थी। सट्टे की कार्रवाई के दौरान तीनों जवानों ने मिलकर 3 लाख रुपए की हेराफेरी कर दी। ऐसे में तीनों को सस्पेंड कर जांच करवाई जा रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179