Traffic Tail

जयपुर में चले लाठी-डंडे, दो घायल:स्कूटी खड़ी करने की बात पर हुई कहासुनी, इकट्ठा हुई भीड़ ने किया विरोध प्रदर्शन

जयपुर में दो पक्षों में बुधवार रात विवाद के बाद झगड़ा हो गया। स्कूटी खड़ी करने की बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। एक-दूसरे पर किए हमले में दो जने घायल हो गए। झगड़े के बाद इकट्ठा हुई भीड़ ने विरोध प्रदर्शन किया। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस के साथ ही आस-पास के थानों की पुलिस ने समझाइश कर मामले को शांत करवाया।

पुलिस ने बताया- ब्रह्मपुरी इलाके में पौंड्रिक पार्क के पास बुधवार रात करीब 9:45 बजे झगड़ा हुआ। स्कूटी खड़ी करने की बात को लेकर एक ठेले वाले से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी ने विवाद का रूप ले लिया। दोनों ही पक्ष के लोग इकट्ठा होने लगे। झगड़े में बदले विवाद के चलते मारपीट शुरू हो गई। झगड़े में ठेले वाला और एक अन्य घायल हो गए। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

ब्रह्मपुरी थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल भिजवाया। स्थिति को काबू पाने के लिए आस-पास के थानों का पुलिस जाब्ता बुलाना पड़ा। झगड़े के बाद इकट्‌ठा हुई आक्रोशित भीड़ ने कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने समझाइश कर मामले को शांत करवाया।

डीसीपी (नॉर्थ) करन शर्मा का कहना हैं कि झगड़ा करने वाले लोगों की पहचान कर ली गई है। जिन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179