Traffic Tail

सिलीगुड़ी से अजमेर तक फैला ड्रग्स तस्करी का नेटवर्क:कूरियर पार्सल से चौथी बार मंगवाई नशीले पदार्थ की खेप, मास्टरमाइंड सहित 4 गिरफ्तार

अजमेर के केसरगंज बाबू मोहल्ला में कूरियर पार्सल से 21 किलो 220 ग्राम गांजा पकड़े जाने के बाद पुलिस ने बड़ा ड्रग तस्करी नेटवर्क उजागर कर दिया है। यह खेप पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी से चौथी बार अजमेर मंगवाई गई थी। इससे पहले पुष्कर मेले के दौरान भी इसी गिरोह ने दो बार बड़ी खेप पहुंचाई थी।

लंबे समय से नशे की खेप मंगवा रहा आरोपी

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि इस पूरे रैकेट का सरगना सोमलपुर (अजमेर) का रहने वाला दिव्यांग सलीम उर्फ लंगड़ा सलीम है,जो लंबे समय से नशे की खेप मंगवाने का काम कर रहा था। जिसके खिलाफ पहले से ही NDPS के चार मामले दर्ज हैं। सलीम ने अपने साथियों – सलीम चीता, सुरेंद्र और महेंद्र कच्छावा के साथ मिलकर यह पूरा ऑपरेशन चला रखा था। एसपी के निर्देश पर मामले की जांच अलवर गेट थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह जाखड़ कर रहे हैं।

सोमवार को क्लॉक टावर पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने केसरगंज की ट्रैकॉन कूरियर कंपनी पर छापा मारा। इको कार से गांजा लेने आए चारों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश कर 2 दिन का रिमांड लिया है। पुलिस ने ट्रैकॉन कूरियर कंपनी पर दबिश देकर पार्सल के जरिए मंगवाया गया 21 किलो 220 ग्राम किलो गांजा पकड़ा था।

पूर्वोत्तर से लेकर राजस्थान और दिल्ली तक सक्रिय चेन

जांच में पता चला है कि सिलिगुड़ी उत्तर-पूर्व भारत (असम, मणिपुर, नागालैंड आदि) से आने वाले मादक पदार्थों का बड़ा ट्रांजिट हब है। सामान्य तौर पर सिलिगुड़ी को चिकन नेक कॉरिडोर कहा जाता है।वहां से गांजा-चरस की खेप बिहार, यूपी, दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, एमपी होते हुए राजस्थान तक कूरियर और ट्रांसपोर्ट के जरिए पहुंचाई जाती है। अजमेर में पकड़ी गई खेप भी इसी विशाल नेटवर्क का हिस्सा थी।

कई मामलों में खेप कूरियर, ट्रांसपोर्ट एजेंसियों की आड़ में पश्चिम भारत तक भी भेजी जाती हैं। अजमेर में पकड़ी गई खेप भी इसी व्यापक नेटवर्क का हिस्सा बताई जा रही है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि अजमेर में इस रैकेट के और कौन-कौन सदस्य सक्रिय हैं और सिलिगुड़ी से खेप मंगवाने की कड़ी कैसे संचालित होती थी।

आरोपियों के मोबाइल फोन और बैंक डिटेल खंगाली

पुलिस ने इस मामले में 21 किलो 220 ग्राम गांजे के साथ तस्करी के मास्टरमाइंड आरोपी सोमलपुर निवासी सलीम उर्फ लंगड़ा पुत्र भंवर को भी पकड़ा है। सलीम के खिलाफ पूर्व में मादक पदार्थ तस्करी के चार मामले दर्ज हैं। दूसरा आरोपी सलीम चीता पुत्र निवासी ता आरोपी मुलासह का है। सुरेंद्र पुत्र मानसिंह सुभाष नगर गली नंबर 10 और म महेंद्र कच्छावा पुत्र – भंवरलाल एचएमटी के सामने ब्यावर रोड के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन रिमांड पर लिया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है कि मादक पदार्थ यहां किन लोगों को देते थे। पुलिस आरोपी सलीम और उसके साथियों के मोबाइल एवं वित्तीय लेनदेन खंगाल रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179