Traffic Tail

युवक बाइक सहित 15 फीट गहरे नाले में गिरा:ग्रामीणों ने बचाया, गोगुंदा-सायरा रोड पर पुनावली के पास हादसा

उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक सड़क हादसा हुआ। गोगुंदा-सायरा रोड पर पुनावली गांव के पास नारायण निवास होटल के समीप एक युवक बाइक सहित करीब 15 फीट गहरे नाले में गिर गया। हादसे में युवक को मामूली चोटें आईं।

जानकारी के अनुसार, तरपाल निवासी पेमाराम गमेती सायरा की ओर जा रहे थे। नारायण निवास होटल के पास स्थित विकट मोड़ पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और वह सीधे नाले में जा गिरे। उनकी बाइक और मोबाइल नाले में ही पड़े रह गए।

घटना की सूचना मिलते ही गांव के दिलीप पालीवाल, सतीश पालीवाल, गर्वित पालीवाल, सोहन सिंह, जीवन पालीवाल सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद रस्सी की मदद से पेमाराम को नाले से बाहर निकाला। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

हादसे की जानकारी मिलने पर सायरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस खतरनाक मोड़ पर दिशा-निर्देश बोर्ड, चेतावनी संकेत और सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सुरक्षा प्रबंध करने की मांग की है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179