Traffic Tail

भाजपा प्रभारी की भाजपा की अंता में हार पर उनकी टिप्पणी पर पूछे सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कटाक्ष

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हरियाणा के चीफ मिनिस्टर ने ये बातें बोली थी,कि सब कुछ ठीक हो गया,सब जम गया हमारा मामला।अमित शाह यही भाषा बोलते हैं,ये आप जिनका नाम ले रहे हो,अग्रवाल साहब का वो भी ये भाषा बोल रहे हैं,ये इनका अहम,घमंड बोल रहा है और ये लोग जो हैं इनको मालूम है चुनाव हम जीत सकते हैं फाउल खेल करके।इतना धन इकट्ठा कर लिया इन लोगों ने,आठ सौ ऑफिस इनके बन गए हैं देश के अंदर।तीन सौ ऑफिस बन गए आरएसएस के।फाइव स्टार होटल की तरह ऑफिस बनते हैं इनके,आप जाकर देखिए दिल्ली में वगैरह में। पैसा कहां से आ गया? लूट लिया इन लोगों ने। कितना भयंकर करंप्शन हो रहा है देश के अंदर,कोई सोच नहीं सकता और ये चाल-चरित्र चाल उनका पूरा एक्सपोज हो गया देश के अंदर।इनके बारे में क्या बात करें? इलेक्टोरल बॉन्ड क्या थे? नोटिस जा रहा है सीबीआई का,इनकम टैक्स का,ईडी का,पचास करोड़ आ गए, सौ करोड़ आ गए,इलेक्ट्रल बॉन्ड भेजा उनके पास में और इनकम टैक्स का नोटिस या सीबीआई का या ईडी का नोटिस,वो ड्रॉप हो गया।साथ ही गहलोत ने कहा की एक खुला नंगा खेल खेल रहे हैं देश के अंदर।राहुल गांधी अकेला क्या करेगा? वो तो बोल सकता है नेता प्रतिपक्ष है तो, लेकिन पब्लिक को भी आगे आना पड़ेगा,सड़कों पर आना पड़ेगा,क्योंकि हम लोग नॉन वायलेंस वाले लोग हैं।ये लोग तो वॉयलेंस में विश्वास करते हैं,इनका विश्वास हिंसा में है,हमारा विश्वास अहिंसा में है।हमारा तरीका अलग है।न्यूज़ बनती है हिंसा करो तो न्यूज़ बनती है,तरीका मीडिया वालों का भी है ना? यही है,हिंसा होगी तो न्यूज़ बनेगी,शांति से मीटिंग समाप्त हो जाएगी, न्यूज नहीं बनेगी।मीटिंग में कौन क्या बोल गया,बाल की खाल निकाल के न्यूज बनवाओगे तुम लोग।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179