Traffic Tail

बदमाशों ने लग्जरी कार जलाने का प्रयास किया:उपरली खुटाणी में घर में खड़ी कार पर पेट्रोल छिड़का

जैतपुर थाना क्षेत्र के उपरली खुटाणी गांव में बीती रात अज्ञात व्यक्तियों ने एक घर में खड़ी लग्जरी कार को जलाने का प्रयास किया।

कार मालिक सुरेश पटेल ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने उनके घर के अंदर खड़ी लग्जरी कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। पड़ोस में रहने वाले परिजन रात में जाग गए और उन्होंने कार से धुआं उठते देखा। उनके शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंचे, जिससे बड़ी वारदात टल गई।

कार पूरी तरह आग की चपेट में आने से बच गई। हालांकि, इस घटना में कार का अगला टायर और कुछ अन्य हिस्से मामूली रूप से झुलस गए। घटना की सूचना मिलने पर कार मालिक सुरेश पटेल ने जैतपुर थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच के तहत पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य संभावित सुरागों की पड़ताल कर रही है।

ग्रामीणों ने पुलिस से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179