Traffic Tail

फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट का को-प्रोड्यूसर और वेंडर गिरफ्तार:मूवी बनाने के नाम पर डॉक्टर से 30 करोड़ रुपए हड़पे, 200 करोड़ की कमाई का लालच दिया

उदयपुर के डॉक्टर से 30 करोड़ रुपए हड़पने के मामले में पुलिस ने मुंबई से फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट के को-प्रोड्यूसर और वेंडर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को उदयपुर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें 23 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मामले में अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

डीएसपी छगन पुरोहित ने बताया- मुंबई से मीरा रोड ठाणे निवासी को-प्रोड्यूसर मेहबूब अंसारी और राणानगर रतीबंदर पुरानी मुंबई पुणे हाईवे निवासी वेंडर संदीप त्रिलोभन को गिरफ्तार किया है।

इन 8 आरोपियों पर दर्ज कराया था मुकदमा उदयपुर के इंदिरा आईवीएफ के मालिक डॉ. अजय मुर्डिया ने फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी, बेटी कृष्णा निवासी अंधेरी वेस्ट मुंबई, दिनेश कटारिया निवासी सहेली नगर उदयपुर, प्रोड्यूसर महबूब अंसारी निवासी ठाणे, मुदित बुटट्टान निवासी दिल्ली, गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव डीएससी चेयरमैन, अशोक दुबे जनरल सेक्रेटरी, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लॉइज मुंबई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। डॉ. अजय मुर्डिया ने मूवी बनाने पर 200 करोड़ की कमाई का झांसा देने का आरोप लगाया था।

आरोपी दिनेश ने डॉक्टर को पत्नी की बायोपिक बनाने के लिए विक्रम भट्ट से मिलवाया था इंदिरा आईवीएफ हॉस्पिटल के मालिक डॉ. अजय मुर्डिया दिवंगत पत्नी पर बायोपिक बनाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने दिनेश कटारिया से संपर्क किया। कटारिया के कहने पर डॉ. मुर्डिया 25 अप्रैल 2024 को मुंबई स्थित वृंदावन स्टूडियो पहुंचे थे।

कटारिया ने उन्हें विक्रम भट्ट से मिलवाया, जहां भट्ट से बायोपिक बनाने पर चर्चा हुई थी। आरोप है कि विक्रम भट्ट ने कहा था कि फिल्म निर्माण से जुड़े सभी कार्य वह कर लेगा और आप बस रुपए भेजते रहना। भट्ट ने यह भी बताया कि उनकी पत्नी और बेटी दोनों फिल्म निर्माण के कार्य में एसोसिएट हैं। उन्होंने पत्नी श्वेतांबरी भट्ट के नाम से वीएसबी एलएलपी नाम से रजिस्टर्ड फर्म बना रखी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179