Traffic Tail

पुलिस सुधार और प्रगति पर मंथन: 21 नवंबर को राजस्थान पुलिस अकादमी में राज्य स्तरीय पुलिस सम्मेलन

राजस्थान पुलिस अकादमी में 21 नवंबर को राज्य स्तरीय पुलिस सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक पुलिस सम्मेलन-2024 की अनुशंसा संख्या 71 के अनुपालन में आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य केंद्रीय स्तर पर हुए डीजीपी/आईजीपी सम्मेलन के सुझावों पर गहन मंथन करना और राज्य पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना है।
हाइब्रिड मोड में होगा आयोजन
यह महत्वपूर्ण सम्मेलन ऑफलाइन और ऑनलाइन (हाइब्रिड) मोड में आयोजित किया जाएगा ताकि राज्य भर के अधिकारी इसमें शामिल हो सकें।
जयपुर मुख्यालय में पदस्थापित सभी आईपीएस और आरपीएस अधिकारी व्यक्तिगत रूप से सम्मेलन में भाग लेंगे जबकि राज्य के विभिन्न रेंज और ज़िलों में तैनात आईजी, डीआईजी, एसपी, एडिशनल एसपी और डीवाईएसपी रैंक के अधिकारी ऑनलाइन मोड के माध्यम से इस सम्मेलन से जुड़ेंगे।
इस राज्य स्तरीय पुलिस सम्मेलन के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा होंगे। सम्मेलन में मुख्य रूप से केंद्र सरकार द्वारा आयोजित महानिदेशक/महानिरीक्षक पुलिस सम्मेलन 2024 में दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही, राजस्थान पुलिस द्वारा सुरक्षा, लॉ एंड ऑर्डर, तकनीक के उपयोग और अन्य प्रशासनिक सुधारों के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179