Traffic Tail

नदबई में रेलवे फाटक के पास कार डिवाइडर पर चढ़ी:अनियंत्रित होकर लटकी, पलटने से बची; राहगीरों ने सुरक्षित उतारा

नदबई में तेज रफ्तार में ईको कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई। कार कुछ पल के लिए डिवाइडर पर लटकी रही। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ देर के लिए सड़क पर जाम लग गया। हादसा रेलवे फाटक के पास मंगलवार राता को हआ।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- कार नदबई की तरफ से आ रही थी और रेलवे फाटक के बिल्कुल पास पहुंचते ही चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया। तेज रफ्तार के कारण कार सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई और पलटने की कगार पर पहुंच गई। गाड़ी की हालत देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

घटना के समय रेलवे फाटक नीचे हो चुका था, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। इसी दौरान राहगीरों ने एकजुट होकर कार को डिवाइडर से नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद कार को सुरक्षित तरीके से सड़क पर उतारा गया। सौभाग्य से कार चालक इस हादसे में बाल-बाल बच गया। उसे किसी प्रकार की चोट नहीं आई।

आसपास के दुकानदारों ने बताया कि, कार चालक तेज रफ्तार में गाड़ी लेकर आ रहा था। अचानक डिवाइडर के पास नियंत्रण बिगड़ने से ये दुर्घटना हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि, फाटक के पास पहले भी तेज रफ्तार वाहनों के कारण छोटी-मोटी घटनाएं हो चुकी हैं।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179