Traffic Tail

दुकान में मुनीम ने ही चुरा लिए 1.75 लाख रुपए:मालिक की गैर मौजूदगी में की वारदात, गिरफ्तार

पाली में एक शॉप में काम करने वाले मुनीम ने सेठ की गैरमौजूदगी में बैग में रखे करीब पौने 2 लाख रुपए चुरा लिए। मामला दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। मंगलवार शाम को बांगड़ हॉस्पिटल में उसका मेडिकल करवाया गया।

कोतवाली थाने के ASI हेमाराम ने बताया कि पाली शहर के केरिया दरवाजा क्षेत्र में आटा, तेल, मेदा का होलसेल काम करे वाले व्यापारी सोहनलाल पुत्र आशाराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें बताया कि पाली शहर के बजरंगबाड़ी क्षेत्र निवासी 35 साल के अशोक पुत्र मदनलाल उनके यहां मुनीम का काम 17 मार्च 2025 से कर रहा है।

टॉयलेट करने गया था सेठ 23 मार्च 2025 की दोपहर को वे टॉयलेट करने गोदाम से कुछ दूरी पर गए थे। पीछे से अशोक ने गोदाम में रखे बैग से 1 लाख 75 हजार रुपए चुरा लिए। इसकी जानकारी होने पर अशोक को कॉल कर डांटा तो उसने रुपए चुराना स्वीकार किया और कुछ दिनों में लौटाने का वादा किया लेकिन नहीं लौटाए। ऐसे में मामला दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने मंगलवार शाम को आरोपी मुनीम अशोक को गिरफ्तार किया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179