Traffic Tail

ड्यूटी से लौटते टीचर की OLA स्कूटी में लगी आग:पीछे से आ रहे बाइक सवार ने धुआं निकलता देखा,20 मिनट में पूरी जल गई

सीकर शहर में बीती शाम ड्यूटी से लौटते वक्त एक प्राइवेट टीचर की OLA स्कूटी में आग लग गई। देखते ही देखते आग काफी ज्यादा तेज हुई जिसकी वजह से पूरी स्कूटी करीब 20 मिनट में जल गई। हालांकि गनीमत रही कि समय रहते ही टीचर अपनी स्कूटी से नीचे उतर गए।

सीकर की CLC कोचिंग में टीचिंग करने वाले टीचर मनीष कुमार जांगिड़ ने बताया कि रोजाना की तरह शाम को वह 5:30 से 6 बजे के बीच ड्यूटी से लौट रहे थे। वह सीकर में महादेव सिंह खंडेला फार्म हाउस के पास स्थित अपने मकान पर जा रहे थे।

आसपास के लोगों ने अपने स्तर पर ही आग पर काबू पाया।
आसपास के लोगों ने अपने स्तर पर ही आग पर काबू पाया।

इसी दौरान रास्ते में उदयलाल की ढाणी के नजदीक जब वह अपनी स्कूटी चला रहे थे तो पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने कहा कि उनकी स्कूटी में से धुआं निकल रहा है। इस पर मनीष ने अपनी स्कूटी को सड़क किनारे खड़ा कर दिया।

इसके बाद मनीष की स्कूटी में आग लगना शुरू हुई। देखते ही देखते आग पूरी स्कूटी में फैल चुकी थी। आग लगने की वजह से पूरी स्कूटी जल गई। हालांकि आसपास के लोगों ने 20 मिनट बाद इस आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।

जहां स्कूटी में आग लगी थी,उसके ऊपर से बिजली की लाइन गुजर रही थी। गनीमत रही कि आग वहां तक नहीं पहुंची।
जहां स्कूटी में आग लगी थी,उसके ऊपर से बिजली की लाइन गुजर रही थी। गनीमत रही कि आग वहां तक नहीं पहुंची।

मनीष ने बताया कि जब उनकी स्कूटी में आग लगी थी तो आग की लपटें करीब 10 फीट तक ऊपर आ रही थी। जहां आग लगी उसके ऊपर बिजली की लाइन भी थी। आसपास के लोगों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। वरना कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179