Traffic Tail

जयपुर दक्षिण में सुचारु रुप से ट्रेफिक चलाने एवं ट्रेफिक के नियमों की पूर्ण पालना करने के लिए विभिन्न गतिविधियां एवं अभियान चलाया गया

पुलिस आयुक्त जयपुर के निर्देशन में विशेष पुलिस आयुक्त जयपुर के सुपरविजन में जिला जयपुर दक्षिण में सुचारु रुप से ट्रेफिक चलाने एवं ट्रेफिक के नियमों की पूर्ण पालना करने के लिए विभिन्न गतिविधियां एवं अभियान चलाये गये पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज एवं ललित शर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जयपुर दक्षिण के निर्देशन/ सुपरविजन में जिला जयपुर दक्षिण में निम्न कार्यवाही की गई।

1. जिला जयपुर दक्षिण में युवाओं को बाईक पर स्टण्ड करने व रील बनाने वालो की पावर बाईको के (पटाखा ध्वनि) साईलेन्सरो करीब 135 को नष्ट किया गया तथा ट्रैफिक नियमों का पालन करने के संबंध में युवाओं व आमजन को जागरुक किया गया।

2. मुख्यमंत्री, राजस्थान द्वारा दिये गये निर्देशों की अनुपालना में दिनांक 04.11.2025 से 18.11.2025 तक 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान में जिला जयपुर दक्षिण में ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने पर एमवी एक्ट में कुल 1217 कार्यवाही की गई, जिसमें शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद् 186 तेज गति से तलाने वालो के खिलाफ 130 और गलत दिशा में आने वालो के खिलाफ 611 कार्यवाही की गई कर उनके लाइसेंसो को नियमानुसार जब्त किया गया

3. जिला जयपुर दक्षिण में यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध माह अक्टूबर 2025 तक एमवी एक्ट की 9275 कार्यवाही की गई।

4. जिला जयपुर दक्षिण में अवैध किराये पर गाडियां उपलब्ध कराने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध कार्यवाही निरन्तर की जा रही है तथा काले शीशा वाली गाडियां चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ एमवी एक्ट की कार्यवाही निरन्तर की जा रही है।
5. इसी प्रकार जिला जयपुर दक्षिण में प्रत्येक थाने में एक आर्दश रोड का चयन किया गया जहां zero tolerance नीति अपनायी जा रही है और ट्रेफिक पुलिस के साथ मिलकर पूर्ण पालना की जा रही है।

6.अजमेर रोड पर Lane Driving को बढावा देने हेतु एवं इसकी पालना के लिए दिनांक 04.11.2025 से 11.11.2025 तक आमजन को समझाईस करी गई एवं इसके बाद चालान की कार्यवाही अमल में लायी गई।

7.इन सभी प्रयत्नों के अलावा नवम्बर माह में दस हजार से अधिक लोगो को अवलोकन करवाया गया तथा जागरुकता फलायी गई ।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179