Traffic Tail

एग्जाम के बहाने दिल्ली भेज कर कार्रवाई शादी:मां बोली- बेटे से उसके दोस्त ने घर में चोरी करवाई, अब वापस भेजने के लिए दे रहे धमकी

अजमेर में एक युवक को बहला-फुसलाकर दिल्ली में शादी करवाने का मामला सामने आया है।

मामले में युवक की मां ने उसके दोस्त पर दिल्ली में एग्जाम दिलाने के बहाने घर से जेवर चोरी करवाने और शादी करवाने का आरोप लगाया है।

अब वापस बेटे को भेजने के लिए प्रॉपर्टी उनके नाम करवाने का आरोप लगाया है। पीड़ित मां की शिकायत पर अलवर गेट थाना पुलिस ने दो महिला सहित चार जनों पर मुकदमा दर्ज किया है।

अलवर गेट थाना पुलिस के अनुसार गुर्जर धरती नगर निवासी बुजुर्ग महिला ने मामला दर्ज करवाया हैं। महिला ने बताया कि उसके पुत्र के दोस्त ने उसे दिल्ली में एग्जाम दिलाने के बहाने ट्रेन से दिल्ली भेज दिया। दिल्ली भेजने से पहले उसे घर से लाखों के जेवर और पैसे चोरी करवाए गए। मां ने आरोप लगाया कि बेटे ने यह सब उसके दोस्त के कहने पर किया था।

मां ने पुलिस को बताया कि बेटे के दोस्त ने दिल्ली बुलाकर अन्य लोगों के साथ मिलकर एक लड़की से गैर कानूनी तरीके से आर्य समाज में उसकी शादी करवा दी। इसके साथ ही प्रमाण पत्र में बेटे के जन्म दिनांक में काट छातट करवाई गई। मां ने आरोप लगाया कि अब उसके बेटे को वापस भेजने के लिए प्रॉपर्टी और पैसा ज्यादा उनके नाम करवाने के लिए धमकी दी जा रही है। पीड़ित मां ने कोर्ट के जरिए अलवर गेट थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। अलवर गेट थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179