Traffic Tail

सीकर के नए एएसपी होंगे डॉ. तेजपाल, शाहपुरा से भेजा:लोकेश मीणा को नीमकाथाना लगाया,गजेंद्र सिंह को प्रतापगढ़ भेजा,प्रीति कांकाणी को RAC का एडिशनल चार्ज

प्रदेश में एडिशनल एसपी स्तर के 142 अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। गृह विभाग ने आदेश जारी किए। सीकर जिले में सीकर और नीमकाथाना के एडिशनल एसपी बदले हैं। शाहपुरा(जयपुर) के एडिशनल एसपी डॉ. तेजपाल सिंह को सीकर एडिशनल एसपी के पद पर लगाया गया है।

सीकर से ASP गजेंद्र सिंह जोधा को प्रतापगढ़ एएसपी लगाया गया है।
सीकर से ASP गजेंद्र सिंह जोधा को प्रतापगढ़ एएसपी लगाया गया है।

जबकि पुलिस हैडक्वार्टर में प्लानिंग और वेलफेयर के एएसपी लोकेश मीणा को नीमकाथाना एडिशनल एसपी लगाया गया है। सीकर एडिशनल एसपी गजेंद्र सिंह जोधा को प्रतापगढ़ जिले का एडिशनल एसपी लगाया गया है।

हालांकि, डॉ. तेजपाल सिंह पहले भी सीकर जिले के एडिशनल एसपी पद पर रह चुके हैं। एक बार उन्हें फिर सीकर बुला लिया गया है।

गिरधारीलाल शर्मा।
गिरधारीलाल शर्मा।

नीमकाथाना एएसपी गिरधारी लाल शर्मा को भेजा सीकर त्वरित अनुसंधान सेल

गृह विभाग की सूची के अनुसार नीमकाथाना एडिशनल एसपी गिरधारी लाल शर्मा का सीकर त्वरित अनुसंधान सेल में एएसपी पद पर तबादला किया गया है। सीकर में महिला अपराध अनुसंधान सेल के एडिशनल एसपी नीरज पाठक को जयपुर पुलिस कमिश्नरेट नॉर्थ में एडिशनल डीसीपी के पद पर भेजा गया है।

किशोरी लाल
किशोरी लाल

सीकर महिला अपराध अनुसंधान सेल के नए एएसपी बने किशोरी लाल

उनकी जगह राजगढ़(चूरू) एडिशनल एसपी किशोरी लाल को सीकर महिला अपराध अनुसंधान सेल का एडिशनल एसपी लगाया गया है। हाड़ी रानी RAC महिला बटालियन अजमेर की डिप्टी कमांडेंट प्रीति कांकाणी को सीकर की RAC पद्मिनी महिला बटालियन की डिप्टी कमांडेंट का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179