Traffic Tail

बाड़ावाली ढाणी के युवक की इलाज के दौरान मौत:19 दिनों से जयपुर में भर्ती था, कार की टक्कर से हुआ था गंभीर घायल

मूंडरू के बाड़ावाली ढाणी में कार की टक्कर में घायल युवक की 19 दिन बाद मौत हो गई। हादसा श्रीमाधोपुर-अजीतगढ़ स्टेट हाईवे पर नाथूसर के पास हुई थी। मृतक की पहचान सुभाष सैनी बेटा कानाराम सैनी के रूप में हुई है।

बता दे कि 29 अक्टूबर को सुभाष सैनी अपनी बाइक से श्रीमाधोपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान श्रीमाधोपुर-अजीतगढ़ स्टेट हाईवे पर नाथूसर के पास कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर से सुभाष सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत रींगस के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें जयपुर रेफर कर दिया था। 19 दिनों तक चले इलाज के बाद दम तोड़ दिया।

पुलिस ने श्रीमाधोपुर सीएचसी में शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। इसके के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179