Traffic Tail

सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती -2023 जैनोलॉजी तथा सोशियोलॉजी विषय की मुख्य सूची जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती -2023 के अंतर्गत जैनोलॉजी विषय के पदों हेतु 1 तथा सोशियोलॉजी विषय के पदों हेतु 80 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग सचिव ने बताया कि जैनोलॉजी विषय के पदों हेतु 14 नवंबर 2025 तथा सोशियोलॉजी विषय के पदों हेतु 15 अक्टूबर से 13 नवंबर 2025 तक साक्षात्कार का आयोजन किया गया था।

साक्षात्कार उपरांत संबंधित सेवा नियमानुसार विज्ञापित पदों के विरुद्ध अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179