Traffic Tail

वंदे मातरम के 150 साल पूरे:भिंडर पुलिस थाने में सामूहिक गायन, स्टूडेंट्स के साथ ही यूथ सीएलजी, सुरक्षा सखी हुए शामिल

उदयपुर जिले के भींडर पुलिस थाने में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर शनिवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस थानाधिकारी पुनाराम गुर्जर ने की। इस अवसर पर पुलिस थाना परिसर में छात्र-छात्राओं, पुलिस कर्मियों, सीएलजी सदस्यों, यूथ सीएलजी, सुरक्षा सखी और पुलिस मित्रों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन किया।

बच्चों ने राष्ट्रीय गीत के इतिहास पर आधारित लघु प्रस्तुतियां दीं और समूह गान प्रस्तुत किया। उन्होंने वंदे मातरम की रचना, स्वतंत्रता संग्राम में इसकी भूमिका और राष्ट्र भावना पर इसके महत्व को सरल शब्दों में समझाया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179