Traffic Tail

राजरसोई का जिला प्रमुख ने किया उद्घाटन

राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद जयपुर एवं जिला परिषद के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को जिला परिषद् परिसर में राजीविका स्वयं सहायता समूह महिलाओं द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित राज रासोई का जिला प्रमुख रमा देवी चोपड़ा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। राजीविका जिला परियोजना प्रबंधक अनुपमा सक्सेना ने बताया कि राजरसोई में उचित दर पर गुणवत्ता पूर्ण तरीके से तैयार चाय, नास्ता एवं भोजन ग्राहकों को परोसा जाएगा।
इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद् प्रतिभा वर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रथम विनीता सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद् शेर सिंह लुहाड़िया एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर जयपुर (चतुर्थ) अशीष कुमार सहित जिला परिषद् के कार्मिक एवं राजीविका की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179