Traffic Tail

पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 का रिजल्ट जारी:दूरसंचार और ड्राइवर पद के लिए सिलेक्ट अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी, 30 नवंबर से PET-PST की प्रक्रिया शुरू

राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 और 13 सितंबर को किया गया था। आंसर की 17 सितंबर को जारी की गई थी, जिसके बाद 23 सितंबर तक आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। इन आपत्तियों के समाधान के बाद, अब अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है।

इस भर्ती में कुल 10,000 पद हैं। इनमें 1,469 पद कॉन्स्टेबल दूरसंचार और चालक के लिए थे, जबकि शेष 8,531 पद कॉन्स्टेबल सामान्य, चालक और बैंड के लिए निर्धारित किए गए थे। विभाग ने चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर अपनी आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिए हैं।

लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक माप-तौल परीक्षा (PST) में भाग लेना होगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, PET और PST का आयोजन 30 नवंबर से 7 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा।

शारीरिक मानकों के अनुसार, पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और महिला अभ्यर्थियों के लिए 152 सेंटीमीटर निर्धारित है। पुरुषों के लिए छाती 81 से 86 सेंटीमीटर होनी अनिवार्य है। दौड़ परीक्षण में, पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट में 5 किलोमीटर और महिला उम्मीदवारों को 35 मिनट में 5 किलोमीटर की दूरी पूरी करनी होगी।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179