Traffic Tail

पांच महीने से फरार दो बदमाश गिरफ्तार:अवैध बजरी खनन मामले में लूणी पुलिस को मिली सफलता, तीन पहले हो चुके अरेस्ट

जोधपुर जिले की लूणी थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन के मामले में सफलता हासिल की। पुलिस ने मामले में पांच महीने से फरार चल रहे दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है।

पुलिस ने ओमप्रकाश (52) पुत्र गंगाराम, किशनाराम (40) पुत्र देवाराम को लूणी थाना इलाके से दबिश देकर अरेस्ट किया।

पांच महीने पहले दबिश देकर 1600 टन अवैध बजरी पकड़ी थी

लूणी थानाधिकारी लूणी डॉ. हनवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि करीब पांच माह पहले गोपनीय सूचना पर दबिश 1600 टन अवैध बजरी और वाहन जब्त किया था।

उन्होंने बताया- तलाशी के दौरान पुलिस ने पूर्व में तीन मुलजिम सागर राम, बुधाराम और बाबूलाल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179