Traffic Tail

राजसमंद में SIR कार्यों की कलेक्टर ने की मॉनिटरिंग:चारभुजा में तैयारियों का लिया जायजा, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

राजसमंद जिले में चल रहे SIR कार्यों को लेकर प्रशासन द्वारा गंभीरता से मॉनिटरिंग की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा लगातार फील्ड में जाकर SIR कार्यों की प्रगति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इस दौरान कलेक्टर हसीजा ने चारभुजा क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर SIR से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने क्षेत्र में बूथ स्तर तक पहुंचकर बीएलओ से जानकारी ली और मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में हो रही प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने साफ कहा कि SIR जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फील्ड में उनका यह दौरा अधिकारियों और कार्मिकों के लिए एक स्पष्ट संदेश माना जा रहा है कि समय पर और सटीक कार्य पूरा करना अनिवार्य है।

कलेक्टर हसीजा प्रतिदिन सभी एसडीएम, तहसीलदार, सुपरवाइजर और BLO से प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी के प्रति सजग रहे और निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करें।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179