Traffic Tail

नाथद्वारा में मुरारी बापू ने किए श्रीनाथजी के दर्शन:फेटा बांधकर, रजाई ओढ़ाकर किया प्रसाद भेंट, लगाए – गिरिराज धरण की जय के जयकारे

रामकथा वाचक राष्ट्रीय संत मुरारी बापू आज नाथद्वारा पहुंचे, जहां उन्होंने पुष्टिमार्ग की प्रधानपीठ श्रीनाथजी मंदिर में प्रभु श्रीजी के राजभोग झांकी के दर्शन किए। बापू मोती महल दरवाजे से प्रवेश कर सीधे मोती महल पहुंचे।

मंदिर परंपरा अनुसार हुआ स्वागत

दर्शन के बाद बापू शीतल संत मंदिर स्थित महाप्रभुजी की बैठकजी पहुंचे। इस दौरान मंदिर परंपरा अनुसार श्रीकृष्ण भंडार के अधिकारी सुधाकर शास्त्री ने मुरारी बापू और मिराज समूह के चेयरमैन मदनलाल पालीवाल को फेटा बांधकर, उपरना व रजाई ओढ़ाकर प्रसाद भेंट किया।समाधान के दौरान श्रद्धालुओं ने “गिरिराज धरण की जय” के जयकारे लगाए और मंदिर परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा।

मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़

बापू के साथ समाजसेवी मदनलाल पालीवाल, प्रमोद पालीवाल, प्रकाश पालीवाल, रविन्द्र जोशी, मंदिर के सेवकगण और स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे। दर्शन उपरांत मुरारी बापू मोती महल दरवाजे से सड़क रास्ता से ओडन की ओर रवाना हो गए।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179