Traffic Tail

दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी से लाखों रुपए चोरी-VIDEO:बदमाश केवल 2 मिनट में वारदात कर भागे; व्यापारी अपने भाई से मिलने आया था

अजमेर में एक व्यापारी की स्कूटी से 1 लाख 32 हजार रुपए चोरी हो गए। व्यापारी अपने भाई की दुकान पर गया था। इस बीच केवल 2 मिनट में चोर स्कूटी की डिग्गी से रुपए और कुछ कागज लेकर भाग गए।

घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी में चोर नजर आए है। पीड़ित व्यापारी ने क्लॉक टावर थाने में शिकायत दी है।

पीड़ित व्यापारी की ओर से क्लॉक टावर थाने में इसकी शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पीड़ित व्यापारी की ओर से क्लॉक टावर थाने में इसकी शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

स्कूटी में रखा था रुपयों से भरा बैग ​​​​​​​व्यापारी चंद्रवरदाई नगर निवासी टेकचंद सिंधी ने बताया- पड़ाव में उसकी अनाज की दुकान है। दुकान मंगल करके बुधवार रात स्कूटी से केसरगंज स्थित अपनी भाई की दुकान पर काम से रुका था।

स्कूटी में 1 लाख 32 हजार रुपए से भरा बैग था। भाई से बात करके वापस स्कूटी के पास आया। डिग्गी में देखा तो बैग नहीं था। कागज भी नहीं मिले। इस पर पुलिस को सूचना दी।

CCTV में कैद वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में चोरी की वारदात कैद हुई है। करीब 2 मिनट के अंदर चोर स्कूटी के अंदर से नगदी से भरा बैग चोरी कर फरार होता दिखाई दे रहा है।

आस-पास खड़े लोगों के बीच शातिर तरीके से वारदात को अंजाम लेकर भाग गय। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोर की तलाश में जुटी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179