Traffic Tail

जयपुर में शादी के लिए रखी दहेज की मांग:बोले- 11 लाख रुपए देने पर होगी शादी, नहीं तो चरित्रहीन बताकर तोड़ देंगे रिश्ता

जयपुर में शादी के लिए दहेज की मांग कर जबरन वसूली का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। 8 महीने पहले सगाई होने के बाद दहेज की डिमांड रखी गई। बोले- 11 लाख रुपए देने पर शादी होगी, नहीं तो चरित्रहीन बताकर रिश्ता तोड़ देंगे। बस्सी थाने में पीड़ित पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पुलिस ने बताया- बस्सी के रहने वाले व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनकी बेटी की शादी के लिए दहेज की मांग की जा रही है। आरोप है कि करीब 8 महीने पहले उनकी बेटी की सगाई सामजिक रिति-रिवाज के अनुसार हुई थी। सगाई में उनकी ओर से करीब 1 लाख रुपए खर्च किया गया था। सगाई के बाद काफी समय बीत गया। करीब 5 महीने बाद शादी का मुहूर्त निकलवाने की बात वर पक्ष से रखी।

शादी का मुहूर्त निकलवाने की कहने पर वर पक्ष की ओर से कहा गया कि शादी में 11 लाख रुपए देने हो तभी शादी करेंगे। अन्यथा तुम्हारी लड़की को चरित्रहीन बताकर रिश्ता तोड़ देंगे। आपराधिक षडयंत्र कर जबरन वसूली को लेकर पीड़ित वधु पक्ष ने विरोध किया। काफी प्रयास के बाद भी आपराधिक विश्वासघात कर धोखे का एहसास हुआ। बस्सी थाने में पीड़ित वधु के पिता ने वर पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179