Traffic Tail

पति के एक्सीडेंट का झांसा देकर विवाहिता का अपहरण-दुष्कर्म • 02 माह से फरार आरोपी श्रवणराम बीकानेर से गिरफ्तार

नागौर पुलिस ने बलात्कार और एससी/एसटी एक्ट के एक मामले में 02 माह से फरार चल रहे मुख्य आरोपी श्रवणराम जाट पुत्र भुराराम (35) निवासी गोटन हाल महादेव नगर मेड़ता रोड को बीकानेर से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
आरोपी ने एक विवाहिता को उसके पति के एक्सीडेंट की झूठी खबर देकर उसका अपहरण किया था और एक माह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के सुपरविजन में वृताधिकारी मेड़ताशहर रामकरण सिंह मलिण्डा (अनुसंधान अधिकारी) के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। घटना 22 जुलाई 2025 को हुई, जब आरोपी श्रवणराम जाट पीड़िता के घर आया और उसे उसके पति का एक्सीडेंट होने की झूठी सूचना दी। पीड़िता इस खबर से घबरा गई और आरोपी के साथ चली गई। आरोपी श्रवणराम षड्यंत्रपूर्वक पीड़िता को जबरदस्ती एक अनजान जगह पर एक कमरे में बंद कर दिया।
आरोपी ने पीड़िता को बंधक बनाकर उसके साथ कई बार जबरन दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने विरोध किया, तो उसे पति को जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे वह डर गई और एक महीने तक उसकी यातनाएं सहती रही। मौका पाकर पीड़िता किसी तरह कमरे से बाहर निकलने में सफल रही।
जब आरोपी श्रवण को पीड़िता के भाग जाने का पता चला तो उसने रात में पीड़िता के ससुराल घर जाकर धमकियां दी और जातिसूचक गालियां निकाली। इसके बाद 20 अगस्त को पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना मेड़तारोड़ में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना के बाद से ही आरोपी श्रवण राम अपना मोबाइल बंद करके फरार चल रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कि आरोपी बीकानेर के जामसर थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है, मेड़तारोड़ पुलिस की टीम को तुरंत रवाना किया गया। थाना मेड़तारोड़ और वृत कार्यालय मेड़तासिटी की संयुक्त टीम ने थाना जामसर, बीकानेर पुलिस की मदद से आरोपी को दस्तयाब किया। गहन पूछताछ के बाद आरोपी श्रवणराम को गिरफ्तार कर लिया गया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179