Traffic Tail

जोधपुर में बदमाशों ने बस ड्राइवर पर बंदूक तानी,VIDEO:हर महीने 5 हजार रुपए रंगदारी मांगी, बंदूक खोलकर गोली दिखाई, स्टाफ को थप्पड़ मारा

जोधपुर में कैंपर सवार बदमाशों ने बस ड्राइवर के सिर पर बंदूक तान दी। बोलेरो कैम्पर में सवार होकर आए बदमाशों ने बस को बीच सड़क पर रुकवा लिया। फिर हवाई फायर किया। बदमाश बस ड्राइवर से हर महीने पैसे देने की मांग की। सवारियों के विरोध करने पर उन्हें भी धमकाया।

बंदूक खोलकर ड्राइवर और कंडक्टर को गोलियां दिखाई। कहा- हर महीने 5 हजार रुपए भेज दिया करो, नहीं तो इस रूट पर मत चलना। बदमाशों ने बस स्टाफ को थप्पड़ भी मारे। घटना बस में लगे CCTV में भी कैद हो गई।

घटना जोधपुर ग्रामीण के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के देड़ा गांव की सरहद की है। एसपी भोपाल सिंह लखावत ने बताया- गुरुवार रात 9:00 बजे के करीब शेरगढ़ थाना क्षेत्र के शेखाला के पास देड़ा गांव की सरहद पर घटना हुई है। बस को कैंपर में सवार होकर आए बुद्धसिंह ने रुकवाया।

ड्राइवर और कंडक्टर से रूट पर बस चलाने के बदले हर महीने पैसे देने की मांग की। आरोपी धमकाकर चले गए। थानाधिकारी बुधाराम ने बताया कि बस मालिक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई है।

तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम…

बस में चढ़ते ही बदमाश ने ड्राइवर के सिर पर बंदूक तान दी।
बस में चढ़ते ही बदमाश ने ड्राइवर के सिर पर बंदूक तान दी।
बदमाशों ने ड्राइवर को कंडक्टर के सामने बंदूक से गोली के खोखे निकालकर दिखाए।
बदमाशों ने ड्राइवर को कंडक्टर के सामने बंदूक से गोली के खोखे निकालकर दिखाए।
बदमाश ने ड्राइवर के पास बैठे एक युवक को थप्पड़ मारा।
बदमाश ने ड्राइवर के पास बैठे एक युवक को थप्पड़ मारा।
बदमाश ड्राइवर और कंडक्टर को धमकाकर बस से उतर गए।
बदमाश ड्राइवर और कंडक्टर को धमकाकर बस से उतर गए।

5 हजार रुपए महीने बंधी देने के लिए कह कर गए बदमाश थानाधिकारी बुधाराम ने बताया कि जैसलमेर के बड़ौदा गांव निवासी बस मालिक गणपत सिंह ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया- मेरी बस जैसलमेर से दिल्ली जा रही थी। बस में ड्राइवर हनीफ, स्टाफ सखी मोहम्मद और कंडक्टर इरफान खान आगे बैठे थे।

6 नवंबर की रात 8:50 पर शेरगढ़ थाना क्षेत्र के देड़ा गांव की सरहद पर पहुंचे। तभी एक सफेद रंग की कैम्पर गाड़ी ने बस को रुकवा लिया। दो लड़के कैम्पर से उतरे। एक के पास बंदूक थी। उन्होंने पहले हवाई फायर किया। फिर बस में चढ़कर पैसों के लिए धमकाया।

हर महीने 5 हजार रुपए देने की मांग की। जान से मारने की धमकी दी। तीनों लोगों पर बंदूक तानकर बस के बाहर फायर की गोलियों के खोखे दिखाए। स्टाफ को थप्पड़ मारे। सवारियों को भी धमकाया।

20 यात्री सवार थे

घटना के समय बस में करीब 20 यात्री सवार थे। इस दौरान कैम्पर में अन्य दो तीन बदमाश और थे। जो सड़क पर बस के आगे पीछे घूमकर कह रहे थे कि बस में आग लगा दो। बस मालिक गणपत सिंह के अनुसार आरोपियों ने बंदूक के अंदर से खोखा निकाला और कहा- देख लो कल इस रास्ते आए तो जिन्दा नहीं छोड़ेगे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179