Traffic Tail

हरमाड़ा डंपर ड्राइवर को 15 दिन के लिए जेल भेजा:नशे में वाहन दौड़ाकर 14 लोगों को कुचला था, कोर्ट ने माने गंभीर आरोप

हरमाड़ा थाना इलाके की लोहा मंडी में नशे में तेज रफ्तार डंपर दौड़ाकर 14 लोगों को कुचलने वाले आरोपी शराबी डंपर ड्राइवर कल्याण सहाय मीणा को शुक्रवार को चौमूं कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने गंभीर आरोपों को देखते हुए आरोपी को 15 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश दिया।

हरमाड़ा थाना पुलिस ने आरोपी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चौमूं कोर्ट में प्रस्तुत किया। पेशी के दौरान चौमूं के अधिवक्ताओं ने आरोपी के प्रति नाराजगी व्यक्त की और कठोर दंड की मांग की। अधिवक्ताओं का कहना था कि इस तरह की लापरवाहीपूर्ण ड्राइविंग समाज के लिए खतरा है और ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई जरूरी है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी डंपर ड्राइवर कल्याण सहाय मीणा ने तेज रफ्तार में डंपर चलाते हुए हरमाड़ा लोहा मंडी इलाके में 17 वाहनों को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

स्थानीय लोगों और मृतकों के परिजनों ने भी आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की है। उनका मानना है कि ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई से भविष्य में कोई वाहन ड्राइवर इस तरह की हरकत नहीं करेगा।

पुलिस अब इस पूरे हादसे की तकनीकी जांच कर रही है ताकि घटना के सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जा सके।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179