Traffic Tail

शिक्षा मंत्री ने शिविर में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, विकास कार्यों के लिए दिए 27 लाख रुपए

राज्य सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे ग्रामीण सेवा शिविरों के तहत गुरुवार को कोटा जिले की रामगंजमंडी तहसील की ग्राम पंचायत आलोद और सालेड़ा खुर्द का शिविर रिछी गांव में आयोजित किया गया।

शिविर में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनका समाधान किया। शिविर में ग्रामीणों की मांग पर विभिन्न विकास कार्यों के लिए श्री दिलावर ने विधायक कोष से 27 लाख रूपये देने की घोषणा की।

मंत्री दिलावर ने रिंछी खेल मैदान के लिए ग्रेवल सड़क निर्माण हेतु 5 लाख, बैरवा बस्ती सालेड़ा खुर्द में नाला निर्माण हेतु 5 लाख, ग्राम रिंछी मे राम मंदिर के सामने सामुदायिक भवन में टीन शेड लगाने हेतु 5 लाख रूपये, ग्राम रिंछी में ही चौपाल पर विभिन्न निर्माण कार्य हेतु 5 लाख रूपये, ग्राम मोती पूरा खुर्द हनुमान जी के मंदिर वाले रास्ते पर इंटरलोकिंग निर्माण तथा नाले की पुलिया निर्माण हेतु 7 लाख रूपये दिए।

अलोद पंचायत में कुल 42 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 35 का निस्तारण किया गया। खाद्य सुरक्षा के 16, प्रधान मंत्री आवास के 10 प्रकरण आए। प्रधान मंत्री आवास की दो किस्तें 2 जारी की गई तथा 56 पट्टे बनाये गए।

ग्राम पंचायत सालेड़ा खुर्द में कुल 61 प्रकरण प्राप्त हुए। इनमें खाद्य सुरक्षा के 18 प्रकरण आए। इसके अलावा 16 पट्टे बनाये गए। मृत्यु प्रमाण पत्र 5,जन्म प्रमाण पत्र 2 तथा 5 जॉब कार्ड 5 बनाये गए। दोनों शिविरों में कुल 105 आवेदन प्राप्त हुए।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179