Traffic Tail

नाबालिग का किडनैप कर रेप, युवक गिरफ्तार:वारदात के बाद से फरार था, घर आते ही पुलिस ने दबोचा

अजमेर में नाबालिग का किडनैप करने और उसके साथ रेप करने के आरोप में दर्ज मामले में फरार चल रहे एक आरोपित युवक को गिरफ्तार किया गया है। हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस पूछताछ में जुटी है।

सीआई महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया- गिरफ्तार आरोपित कोटड़ा निवासी कृष्णा (22) है। उसके खिलाफ नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने और बंधक बनाकर रेप करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी, जिसे घर पर आते ही डिटेन कर लिया गया। पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस आरोपित से प्रकरण के संबंध में पूछताछ कर अनुसंधान में जुटी हुई है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179