Traffic Tail

जयपुर में देवर ने किया भाभी से रेप:चोरी-छिपे बनाए अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर बदनाम करने की दी धमकी

जयपुर में एक देवर के भाभी से रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी देवर ने चोरी-छिपे भाभी के अश्लील वीडियो बना लिए। विरोध करने पर बदनाम करने की धमकी दी। शिवदासपुरा थाने में पीड़ित विवाहिता ने आरोपी देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच थानाधिकारी शिवदासपुरा कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- 32 साल की विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह परिवार के साथ रहती है। शराब पीने का आदी पति आए दिन उससे मारपीट करता था। पति के झगड़ा करने का आरोपी देवर ने फायदा उठाया। आरोप है कि मार्च 2025 में अकेला पाकर आरोपी देवर ने उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। विरोध करने पर मारने की धमकी दी।

पति को दूर करने के लिए पैसे देकर शराब पिलाने लगा विवाहिता का आरोप है कि चोरी-छिपे देवर ने मोबाइल में उसके अश्लील वीडियो बना लिए। पति को दूर करने के लिए पैसे देकर शराब पिलाने लगा। विरोध करने पर आरोपी देवर ने मोबाइल में बनाए फोटो-वीडियो दिखाकर उसे धमकाया। बदनाम करने की कहकर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़ित विवाहिता ने आरोपी देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179