Traffic Tail

मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान हेतु मिलाप रैली 6 नवम्बर को

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, जयपुर द्वारा अभिलेख कार्यालय मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजीमेंट से सेवानिवृत पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके परिजनों की पेंशन संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु मिलाप रैली का आयोजन दिनांक 6 नवम्बर 2025 को किया जा रहा है। यह रैली प्रातः 10 बजे से सैनिक विश्राम गृह (जिला सैनिक कल्याण कार्यालय), जयपुर में आयोजित होगी।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल प्रेम सिंह शेखावत ने बताया कि इस अवसर पर संबंधित विभागों एवं बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जो पेंशन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं जैसे अभिलेख सत्यापन, भुगतान प्रक्रिया, लंबित प्रकरणों के निस्तारण एवं आवश्यक परामर्श की सुविधा मौके पर उपलब्ध कराएंगे।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल प्रेम सिंह शेखावत ने बताया कि इस रैली का उद्देश्य मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजीमेंट से सेवानिवृत पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके परिजनों को एक ही स्थान पर सभी प्रकार की पेंशन संबंधित सहायता प्रदान कर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने समस्त पात्र पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं परिजनों से अनुरोध किया है कि वे अपने आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस रैली का लाभ उठाएं।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179